उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

बहुउद्देशीय हॉल के निर्माण का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण।

 

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महाराजगंज।

 

जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने कलेक्ट्रेट परिसर में निर्माणाधीन बहुउद्देशीय हॉल का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति का जायजा लिया और आवश्यक निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण की गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यकतानुसार गुणवत्ता व समयबद्धता पर जोर संसाधनों की संख्या बढ़ाकर कार्य में तेजी लाने को कहा और स्पष्ट किया कि गुणवत्ता से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं होना चाहिए। करीब 721 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में बन रहे इस हॉल में मुख्य सभागार के साथ शौचालय, सड़क और अन्य सहायक सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। परियोजना की कुल लागत लगभग 15.16 करोड़ रुपये , अप्रैल 2027 तय की गई है। जिलाधिकारी ने कहा कि यह हॉल शासकीय प्राथमिकता के आधार पर समय से पूरा किया जाए।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!