उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

नवनियुक्त भाजपा मण्डल अध्यक्ष का बंगला चौराहा पर हुआ स्वागत।

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता धानी बाजार महराजगंज।

भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी जी के संस्तुति पर धानी ब्लॉक के ग्राम पंचायत सिकंदरा जीतपुर निवासी नीतेश मिश्र को धानी मण्डल का अध्यक्ष बनाया गया है। जिसको लेकर कार्यकर्ताओं में खुशी व्याप्त है। बृहस्पतिवार को बंगला चौराहे पर शुभचिंतकों व कार्यकर्ताओं ने मुकेश यादव के नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया। नीतेश मिश्र ने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी हमे दिया है उसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निर्वहन करूंगा। इसके अलावा नीतेश मिश्र ने शीर्ष नेतृत्व एवं कार्यकर्ताओं को धन्यवाद ज्ञापित किया। उक्त अवसर पर छट्ठू सिंह, मुकेश यादव,सुनील सिंह, चन्दन मद्धेशिया, कुलदीप मद्धेशिया, दिवाकर चौरसिया, अशोक गुप्ता, शैलेन्द्र यादव, दिलीप यादव, घरभरन प्रजापति, अर्जुन गुप्ता, विकास गुप्ता, हरिद्वार गुप्ता,बृजेश जायसवाल,आशीष मद्धेशिया, मुलायम यादव,धर्मेन्द्र यादव,गोलू मद्धेशिया,धीरेन्द्र मद्धेशिया, गुलाब जायसवाल,सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!