LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशगोरखपुरदेवरियाब्रेकिंग न्यूज़

यक्ष एप्प से मईल के आरोपी की हुई पहचान

गोरखपुर में दर्ज मिला मुकदमा

 

स्वाभिमान जागरण मईल देवरिया

मईल ।मुख्यमंत्री उ0प्र0 सरकार द्वारा पुलिस मंथन 2025 के दौरान लांच किये गये यक्ष ऐप’का सफल क्रियान्यवन दिनांक 09.01.2026 से उ0प्र0 पुलिस द्वारा प्रारम्भ किया गया है । जिसका उपयोग पुलिस कर्मियों द्वारा किया जा रहा है । जिसके माध्यम से किसी भी व्यक्ति की एप्प पर फोटो अपलोड करने पर उसके द्वारा किए सभी अपराधों को विवरण प्राप्त हो जाता है और थाना क्षेत्र के रहने वाले किसी भी व्यक्ति के विरुद्ध यदि अन्य किसी प्रदेश/जनपद में कोई अभियोग पंजीकृत किया जाता है तो इसकी जानकारी सम्बन्धित थाना प्रभारी/हल्का प्रभारी/बीट पुलिस अधिकारी को यक्ष एप्प के माध्यम से तत्काल हो जाती है। जिससे उस व्यक्ति अपराधों की जानकारी स्थानीय पुलिस को मिल जाती है ।

थाना मईल के आरक्षी आशुतोष पाठक बीट सं0 14 के द्वारा अपने मोबाइल में डाउनलोड किये गये यक्ष ऐप एवं उस पर अपराधियों के सत्यापन आदि विवरण होने के कारण उनके बीट क्षेत्रान्तर्गत ग्राम गोडौली थाना मईल जनपद देवरिया के मूल रूप से निवासी सूरज सिंह पुत्र संजय कुमार सिंह के ऊपर जनपद गोरखपुर के थाना एम्स में पंजीकृत मु0अ0सं0 76/ 26 धारा 66D IT Act व 318(4), 351(3), 336, 338, 340, 341, 3(5), 62(2) BNS पंजीकृत होने की सूचना यक्ष ऐप के माध्यम से बीट आरक्षी को प्राप्त हुयी। जिसे थाना मईल को यह सम्पूर्ण जानकारी यक्ष ऐप के माध्यम से ही हो सकी ।अन्य जनपद थाना एम्स जनपद गोरखपुर में पंजीकृत मुकदमें की जानकारी का विवरण थाना मईल के रजिस्टर नं0 08 के भाग 2A में दर्ज कर दिया गया ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!