उत्तर प्रदेशफतेहपुर

दिनदहाड़े सर्राफा व्यापारी से लूट, सिर पर हमला कर जेवरात से भरा बैग लेकर फरार

 

खखरेरू फतेहपुर थाना क्षेत्र में शनिवार शाम बाइक सवार बदमाशों ने सर्राफा व्यापारी पर हमला कर लूट की वारदात को अंजाम दे दिया। बदमाश व्यापारी को घायल कर जेवरात से भरा बैग लेकर फरार हो गए। घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

जानकारी के अनुसार केशव रायपुर केवटमई निवासी शिवकुमार मौर्य गेरिया बाजार चौराहे पर सर्राफा की दुकान चलाते हैं। शनिवार शाम करीब छह बजे वह रोज की तरह दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। तभी अंजना कबीर गांव के पास हाजी जी की ट्यूबवेल के निकट पीछे से आए बाइक सवार बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया।

बताया जा रहा है कि बदमाशों ने कट्टे के बट से उनके सिर पर वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही गिर पड़े। इसके बाद बदमाश उनके पास मौजूद बैग लेकर फरार हो गए। बैग में करीब डेढ़ किलो चांदी के जेवरात और लगभग 40 ग्राम सोने के आभूषण बताए जा रहे हैं।

सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस व क्षेत्राधिकारी मौके पर पहुंच गए और घटना की जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर बदमाशों की तलाश में जुटी

इस संबंध में थाना प्रभारी विद्या प्रकाश सिंह ने बताया कि बदमाशों के द्वारा सर्राफा दुकानदार के साथ लूट की गई है आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर कार्यवाही की जा रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!