उत्तर प्रदेशफतेहपुर

बाग में जानवर बांधने के विवाद में दो सगे भाइयों पर जानलेवा हमला

 

खखरेरू फतेहपुर थाना क्षेत्र के गुरगौला गांव में बाग में जानवर बांधने को लेकर हुए विवाद में एक ही परिवार के चार लोगों ने दो सगे भाइयों पर जानलेवा हमला कर दिया। मारपीट में दोनों भाइयों के सिर और हाथ में गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गुरगौला गांव निवासी सुरेश सिंह पुत्र गप्पू सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गांव का ही रहने वाला सुरेंद्र सिंह पुत्र रामस्वरूप पिछले करीब दो वर्षों से उनके बाग में जानवर बांध रहा था। रविवार सुबह करीब सात बजे जब सुरेश सिंह ने बाग में जानवर बांधने से मना किया, तो सुरेंद्र सिंह अपने बेटों धनंजय, रजनी और ननका के साथ आक्रोशित हो गया।

आरोप है कि चारों लोगों ने बाग में लगे पेड़ों को नुकसान पहुंचाना शुरू कर दिया। इसका विरोध करने पर सुरेश सिंह और उनके भाई रामनरेश के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी। हमले में दोनों भाइयों के सिर और हाथ में गंभीर चोटें आईं।

थाना प्रभारी विद्या प्रकाश सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!