
स्वाभिमान जागरण देवरिया। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने की नीति के तहत बुधवार को लार ब्लॉक सभागार में बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अमित सिंह बबलू ने पात्र लाभार्थियों के बीच राशन कार्ड का वितरण किया। राशन कार्ड मिलने के बाद लाभार्थियों के चेहरे पर खुशी दिखाई दी।

ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने कहा कि सरकार की मंशा है कि कोई भी पात्र परिवार सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। जरूरतमंद परिवारों को खाद्यान्न उपलब्ध कराने में राशन कार्ड की महत्वपूर्ण भूमिका है। पात्रता के आधार पर जिन परिवारों के राशन कार्ड बनाए गए हैं, उन्हें निर्धारित सरकारी व्यवस्था के तहत खाद्यान्न का लाभ मिल सकेगा।
उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से गरीब, मजदूर, किसान और जरूरतमंद परिवारों के लिए विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इन योजनाओं का वास्तविक लाभ तभी मिल सकता है, जब पात्र लोगों को योजनाओं से जोड़ा जाए। ब्लॉक स्तर पर अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी है कि पात्र लाभार्थियों को योजनाओं की जानकारी देने के साथ उनका लाभ दिलाने में सहयोग करें।
बैठक में ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर भी चर्चा की गई। अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने पात्र लोगों तक योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करने पर जोर दिया। इस दौरान राशन कार्ड प्राप्त करने वाले लाभार्थियों ने सरकार की व्यवस्था के प्रति संतोष जताया। बैठक में ब्लॉक के अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में लाभार्थी मौजूद रहे।
आशा देवी, इंद्रावती देवी, राहुल, इंदु देवी, सीमा सहित दो दर्जन से अधिक कार्डधारकों को नया कार्ड वितरण किया गया । इस दौरान इंस्पेक्टर सौरव सिंह, सहित दरोगा सिंह, उदयशंकर दुबे, विकास पाण्डेय, श्री राम, कृष्णा नंद पांडेय, वीरेंद्र यादव, राकेश सिंह, राम सनेही, बाबूलाल, लड्डन, इजराईल, कृष्णमोहन पाण्डेय, अंशु पाण्डेय, सतेंद्र गुप्ता, रामचीज कुशवाहा, रामसिंगार, नेहरू आदि कोटेदार मौजूद रहे।



