उत्तर प्रदेशमहाराजगंज
पीड़िता ने आईजीआरएस के माध्यम से मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार।
पुरानी रंजिश को लेकर दबंगों व मनबढ़ों ने बच्चों को मारपीट कर किया घायल।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता, पुरन्दरपुर, महराजगंज।
महराजगंज जनपद के पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र के मधुकरपुर निवासिनी पीड़िता ने माननीय मुख्यमंत्री से 8//9/026 को आईजीआर एस के माध्यम से लगाई न्याय की गुहार, पीड़िता के द्वारा दिए तहरीर के अनुसार पीड़िता को पुरानी रंजिश को लेकर हमारे ही गांव निवासी दबंगों व मनबढ़ों ने दिनांक 24/08/026 को समय लगभग 8 बजे हमरे बच्चों को बेरहमी से मार-पीट कर घायल कर दिया किसी तरह से बच्चे भाग कर अपनी जान बचाई, उक्त हमारे ही गांव निवासी दबंग व मनबढ़ लोग हैं, बराबर जान से मार देने की धमकी दे रहे हैं। हम प्रार्थिनी गरीब महिला है किसी तरह से अपना व अपने बच्चों कि जीवीकोपार्जन कर रही है। न्याय के लिए स्थानीय थाना से लेकर तहसील दिवस में प्रार्थना पत्र दे चुकी है मजबूर हो कर माननीय मुख्यमंत्री जी से न्याय की गुहार लगा रही है।



