उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

नहर पटरी पर अवैध कब्जा, 16 लोगों को नोटिस जारी।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता धानी बंग्ला, महराजगंज।

बृजमनगंज थाना क्षेत्र के फुलमनहा ग्राम सभा स्थित अंबेडकर पार्क जाने वाली नहर की पटरी पर कुछ ग्रामीणों द्वारा किए गए अवैध कब्जे के मामले में प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। जन कल्याण समिति के पदाधिकारियों द्वारा आईजीआरएस पर शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद मंगलवार को मौके पर पैमाइश कराई गई।

जिलेदार नौतनवां शैलेश कुमार भारती एवं सिंचाई विभाग के प्रवेक्षक रमेश की टीम ने स्थल का निरीक्षण किया। जांच में पाया गया कि कुल 16 लोगों ने नहर की पटरी पर लगभग 3 से 5 फीट तक अवैध निर्माण कर रखा है। इसके अलावा कुछ लोगों द्वारा अपने घरों के पानी की निकासी के लिए नहर की ओर पाइप भी लगाए गए हैं।

जिलेदार शैलेश कुमार भारती ने बताया कि सभी संबंधित 16 लोगों को नोटिस जारी कर दिया गया है। उन्हें निर्देश दिया गया है कि जल्द से जल्द अवैध निर्माण हटाकर भूमि खाली करें और पानी निकासी की वैकल्पिक व्यवस्था करें। अन्यथा संबंधित लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

पैमाइश के दौरान ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अशोक पटवा, पूर्व प्रधान अमित पासवान, रामू बौद्ध, जयसिंह, जोगमन भारती, मनीष कुमार, सिकंदर यादव, परमेश्वर, बबलू यादव सहित जन कल्याण समिति के पदाधिकारी व ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!