उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंजस्वास्थ्य

सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए फ्री में लगेगी वैक्सीन।

स्वास्थ्य विभाग के अभियान का चेयरमैन राकेश ने काटा फीता।

 

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता धानी बंग्ला, महाराजगंज।

 

भारत सरकार द्वारा जारी HPV वैक्सीन का शुभारंभ आज आदर्श नगर पंचायत स्थित सीएचसी बृजमनगंज पर बतौर मुख्य अतिथि नगर पंचायत बृजमनगंज अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने फीता काटकर किया। उन्होंने बताया कि 14 से 15 साल की बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचने के लिए फ्री में लगाई जाएगी यह वैक्सीन। इसके बारे में पूरी जानकारी देते हुए प्रभारी चिकित्सा अधिकारी सुशील गुप्ता ने बताया कि केंद्र सरकार किशोरियों में सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए  राष्ट्रव्यापी ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (एचपीवी) का निःशुल्क टीकाकरण करा रही है। इस कार्यक्रम के तहत सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर निःशुल्क टीकाकरण किया जाएगा इसमें 14 वर्ष की आयु की लड़कियों को शामिल करना है. सर्वाइकल कैंसर भारत में महिलाओं के लिए एक गंभीर स्वास्थ्य चुनौती है, और इसके कारण प्रति वर्ष 40 हजार से अधिक महिलाओं की मौत हो जाती है। इसी खतरे को कम करने के लिए देश में पहली बार बड़े पैमाने पर HPV टीकाकरण कार्यक्रम शुरू किया जा रहा है, जिसके तहत टीका पूरी तरह मुफ्त दिया जाएगा. स्वस्थ नारी की सोच को साकार करने की दिशा में एक अहम उपलब्धि माना जा रहा है।

इस दौरान BCPM विनोद कुमार, गणेश कुमार, एचईओ देवेन्द्र कुमार, भार्गव, भूषण, सभासद झिनक विश्वाकर्मा, अनिल मणि, लव कुश पाण्डे सहित सैकड़ो आशा कार्यकर्ती मौजूद रहे l

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!