LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशदेवरियाब्रेकिंग न्यूज़

चोर गैंग के चार युवक धराये, चोरी के कई सामान बरामद

लार व भाटपाररानी, देवरिया व कुशीनगर क्षेत्र के रहने वाले युवक करते थे चोरी

स्वाभिमान जागरण देवरिया। सदर कोतवाली व एन्टी थेप्ट की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा चोरी की घटनाओं का सफल अनावरण करते हुए 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। उनके पास से चोरी के 2 ई-रिक्शा (मय 8 बैटरी) तथा चोरी के 4 इलेक्ट्रानिक मोटर, 4 कन्ट्रोलर, 7 चार्जर व 31 चोरी की बैटरी बरामद हुई।

पुलिस ने गुरुवार को कसया ढाले के दाहिने माल गोदाम के पास से 4 अभियुक्तों नाम पता क्रमशः सुधीर सिंह उर्फ गोल्डेन पुत्र तेज बहादुर सिंह निवासी कस्बा लार बउली थाना लार जनपद देवरिया,  प्रशान्त कुमार उर्फ सन्नी पुत्र विष्णु दयाल प्रसाद, निवासी परसिया अहिर थाना कोतवाली जनपद देवरिया, बृजमोहन प्रसाद पुत्र ओम प्रकाश प्रसाद निवासी जिरासो थाना भाटपाररानी जनपद देवरिया, व रौनक शाह पुत्र स्व0 हल्लू शाह साकिन वार्ड नम्बर 10 अम्बेडकर नगर हाटा थाना हाटा जनपद कुशीनगर को चोरी की दो ई-रिक्शा UP 52AT 5948, UP 52BT 6266 (मय 8 अदद बैटरी) तथा चोरी के 4 इलेक्ट्रानिक मोटर, 4 कन्ट्रोलर, 7 चार्जर, 31 चोरी की बैटरी सीरियल नम्बर खुरचा हुआ, के साथ गिरफ्तार किया गया। जिसके सम्बन्ध में थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0-228/2026 धारा 317(2), 317(5), 318(4), 3(5) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत करते हुए नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

पूछताछ के दौरान गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि वे लोग आस-पास के क्षेत्रों से मौका देखकर वाहन चोरी करते हैं तथा चोरी की गयी ई-रिक्शा व उनके बैटरी को बेचकर पैसों को आपस में बांट लेते हैं तथा पकड़े जाने के डर से ई-रिक्शा के बैटरी का सीरियल नम्बर खुरच देते थे। उक्त चोरी की बरामद ई-रिक्शा के संबंध में थाना कोतवाली पर दिनांक 01.04.2026 को मु0अ0सं0-207/2026 धारा 303(2) बीएनएस व दिनांक 04.04.2026 को मु0अ0सं0 214/2026 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत है, जिसका सफल अनावरण किया गया।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!