जिलाधिकारी ने कस्तूरबा विद्यालय खजूरिया किया औचक निरीक्षण।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महाराजगंज।
महराजगंज जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने खजूरिया के कस्तूरबा गांधी विद्यालय का आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने परिसर में निरीक्षण के दौरान मुख्य गेट पर पर्याप्त सीसीटीवी कैमरे लगाने तथा रसोई में खराब पड़ी रोटी मेकिंग मशीन को तत्काल चालू कराने के निर्देश दिए। भोजन की गुणवत्ता जांचते हुए पोषण मानकों का पालन सुनिश्चित करने को कहा। साफ-सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने के निर्देश भी दिए गए।
डीएम ने छात्राओं से संवाद कर व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश , उन्होंने विज्ञान, कंप्यूटर व सामान्य ज्ञान से जुड़े प्रश्न पूछे और मिशन शक्ति के तहत जागरूक किया। उन्होंने छात्राओं को आत्मविश्वास के साथ लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही नियमित स्वास्थ्य जांच सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि छात्राओं की शिक्षा, सुरक्षा और स्वास्थ्य में कोई कमी न रहे।



