उत्तर प्रदेशफतेहपुर

 

खखरेरू फतेहपुर नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नंबर छह प्रताप नगर स्थित नूरुल हुदा सेकेंडरी स्कूल में बुधवार दोपहर करीब 12 बजे सत्या खुशहाल जीवनदान स्वास्तिया फाउंडेशन की ओर से 34 छात्र-छात्राओं को साइकिलें वितरित की गईं। कार्यक्रम में स्कूल प्रबंधन, शिक्षक और अभिभावक उपस्थित रहे।

स्कूल के संरक्षक मोहम्मद इसराइल ने विद्यार्थियों को साइकिलें प्रदान कीं। इस अवसर पर प्रधानाचार्य जावेद आलम, शिक्षक धर्मेंद्र मिश्रा, कृपाशंकर सिंह, बालकिशुन, आशीष राठौर, शहजाद आलम, दीपक कुमार सहित समस्त शिक्षक स्टाफ मौजूद रहा। अभिभावकों ने इस पहल के लिए फाउंडेशन और स्कूल प्रबंधन का आभार व्यक्त किया।

बताया गया कि खखरेरू क्षेत्र यमुना तटवर्ती और अति पिछड़ा इलाका है, जहां कई गरीब बच्चे प्रतिदिन 3 से 5 किलोमीटर पैदल चलकर स्कूल पहुंचते हैं। कच्चे रास्तों, तेज धूप और बरसात में कीचड़ के कारण उन्हें काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

साइकिल मिलने से अब बच्चों को स्कूल आने-जाने के लिए सुरक्षित और सुविधाजनक साधन मिल गया है। इससे उनका समय बचेगा, थकान कम होगी और पढ़ाई के प्रति उनका उत्साह बढ़ेगा।

स्कूल प्रबंधक मोहम्मद इसराइल ने बताया कि क्षेत्र के बच्चों के पास संसाधनों की भारी कमी है।

फाउंडेशन का उद्देश्य है कि कोई भी बच्चा केवल आवागमन की समस्या के कारण पढ़ाई न छोड़े। उन्होंने भविष्य में भी जरूरतमंद बच्चों की सहायता जारी रखने की बात कही।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!