उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंजस्वास्थ्य

अवैध चिकित्सालय्यों से पटा बृजमनगंज क्षेत्र जिम्मेदार मौन।

जनता से गुण्डा टैक्स वसूल रहे अवैध चिकित्सालय।

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता बृजमनगंज महराजगंज।

बृजमनगंज नगर सहित क्षेत्र मेंं दर्जनों अवैध हॉस्पिटल और पैथोलॉजी सेंटर चल रहे हैं. कोई अस्पताल दो कमरे में चल रहा है तो कोई किराए के मकान में इनमें ज्यादातर में झोलाछाप इलाज के नाम पर मरीजों से वसूली कर रहे हैं. कस्बे, बांग्ला चौराहा लेहरा स्टेशन लेदवा चौराहा सोना बंदी चौराहा बहादुरी बाजार फूलमनहा बाजार में संचालित अवैध अस्पतालों में प्रशिक्षित स्टाफ नर्स नहीं होती हैं और न ही ट्रेड टेक्नीशियन रखे जाते हैं. इस तरह के अस्पतालों में लापरवाही की हद तो यह है कि आयुर्वेदिक स्नातक की डिग्री पर चिकित्सक गंभीर अवस्था के मरीजों का सीजर ऑपरेशन करते हैं. ऑपरेशन टेबल पर मरीजों का केस बिगड़ने पर बाहर से प्रशिक्षित चिकित्सकों को बुलाया जाता है.

क्षेत्र में अवैध रूप से चलाए जा रहे नर्सिग होम व अस्पतालों पर स्वास्थ्य विभाग का शिकंजा नहीं कसने से मानकों को ताक पर रखकर चलाए जाने वाले अवैध अस्पतालों के संचालको के हौसले बुलंद है. बिना रजिस्ट्रेशन व सुविधाओं के चल रहे अस्पतालों ने स्वास्थ्य विभाग की पोल खोल दी है. मनमाने तरीके से चलाए जा रहे अस्पतालों के सवालों के घेरे में आने के साथ ही विभागीय कार्यशैली पर भी सवाल उठ रहे है.क्षेत्र में तकरीबन दर्जनों से अधिक अस्पताल मानक विहीन अस्पताल है. जो स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई से बचें हुए हैं. सीएमओ डॉक्टर नवनाथ प्रसाद ने बताया कि संचालित सभी नर्सिंग होम की जांच कराई जाएगी जो केंद्र बिना पंजीकरण के संचालित पाए जाएंगे उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!