कार से बिहार शराब ले जा रहे दो तस्कर धराये
रामपुर चौकी पुलिस ने तस्करों को धर दबोचा

स्वाभिमान जागरण देवरिया। रविवार को बनकटा थाना के रामपुर बुजुर्ग पुलिस चौकी को एक बड़ी क़ामयाबी मिली। कार सवार दो तस्कर यूपी से बिहार में शराब ले जाते समय रामपुर चौकी स्टॉफ द्वारा दबोच लिए गए।
शराब सहित पकड़े गए व्यक्तियों की पहचान प्रशांत कुमार पुत्र रामनरेश सिंह निवासी ग्राम केशवपुर वभनगांव थाना पारो जनपद मुजफ्फरपुर बिहार व
प्रियरंजन कुमार पुत्र जितेन्द्र कुमार मिश्रा निवासी ग्राम गिजांश थाना सरइया जनपद मुजफ्फरपुर बिहार के रूप में हुई। यह गिरफ्तारी चेक पोस्ट रामपुर बुजुर्ग पर उप निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार, हेड कांस्टेबल राजेश कुमार, हेड कांस्टेबल सुभाष चंद्र, कांस्टेबल आज्ञाराम द्वारा की गयी। कार से 4 पेटी बियर किंगफिशर एक्स्ट्रा स्ट्रांग प्रत्येक पेटी में 24 केन कुल 96 केन बियर प्रत्येक केन 500 एमएल कुल 48 ली0 व 6 बोतल रायल स्टैग सुपीरियर व्हिस्की अंग्रेजी शराब प्रत्येक बोतल 750 एमएल कुल 4.5 ली0 बरामद हुई। पुलिस ने वाहन संख्या BR7D6328 कार सैंट्रो एक्स ओ सीज करते हुए गिरफ्तार दोनों लोगों का सुसंगत धाराओं में चालान कर दिया।



