

स्वाभिमान जागरण देवरिया। लार थाना क्षेत्र के कोहरा गांव में भगवान परशुराम का जन्मोत्सव मनाया। यह कार्यक्रम रविवार को सर्वेश्वर धाम मंदिर कोहरा में आयोजित किया गया, जिसमें भगवान परशुराम का पूजन किया गया और भगवान परशुराम के जीवन पर चर्चा की गई।
जन्मोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद विधि-विधान पूर्वक पूजन किया गया। इस दौरान क्षेत्र की सुख-समृद्धि और कल्याण की कामना की गई। कार्यक्रम के अंत उपस्थित सभी भक्तों ने भगवान परशुराम का अपने-अपने घरों के मंदिर में फोटो लगाने का शपथ लिया।
कार्यक्रम में कोहरा गांव के प्रधान प्रतिनिधि मनिंदर तिवारी मुन्ना , दोगारी के प्रधान प्रतिनिधि अभय मिश्र,सर्वेश तिवारी,शुभम तिवारी, विष्णुकांत तिवारी जैसे श्रद्धालुओं ने भगवान परशुराम के जीवनकाल, उनके पराक्रम और धर्म रक्षा के आदर्शों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि भगवान परशुराम ने सदैव अन्याय के विरुद्ध संघर्ष किया, जिसके लिए उन्हें हमेशा याद किया जाता है। इस अवसर पर आशीष तिवारी, शिवम तिवारी, सुन्दरम मिश्रा,विशाल मिश्रा,अंकित मिश्रा शोहनाग धाम से श्रीप्रकाश त्रिपाठी,विकाश शर्मा,आलोक दुबे, नित्यानंद पाण्डेय, दुष्यंत शुक्ला, रिंकल तिवारी, अमित शर्मा,अंकित पाण्डेय कान्हा,रितेश दुबे,राहुल गोंड,आदि ग्राम व क्षेत्र ले भक्तजन उपस्थित रहे।



