उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

कलम बंद हड़ताल के दूसरे दिन रोजगार सेवकों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया।

उपायुक्त श्रम एवं रोजगार को पत्र लिखकर अपने पावनों की मांग रखी

स्वाभिमान जागरण संवाददाता धानी बंग्ला महराजगंज।

खंड विकास कार्यालय बृजमनगंज पर रोजगार सेवकों द्वारा कार्यालय के मुख्य गेट पर बैठकर जबरदस्त प्रदर्शन किया गया और उपयुक्त श्रम एवं रोजगार को संबोधित ज्ञापन दिया गया।

रोजगार सेवकों  द्वारा पूर्व में ही अपने वेतन एवं भत्तों को लेकर पूरे प्रदेश में जबरदस्त आंदोलन की सूचना दी गई थी इसी क्रम में कलम बंद हड़ताल के दूसरे दिन ब्लॉक मुख्यालय के गेट पर बैठकर अपनी मांगों के समर्थन मे जोरदार प्रदर्शन किया गया जिसमें खंड विकास क्षेत्र के समस्त रोजगार सेवक उपस्थित रहे। ब्लॉक अध्यक्ष इंद्रजीत यादव ने बताया की 8 महीने का बकाया वेतन व 2019 से अब तक की ई पी एफ धनराशि न मलने तथा मानदेय में वृद्धि न होने के कारण यह धरना किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जब तक मांगे नहीं मानी जाती है तब तक धरना जारी रहेगा।

धरने में उपाध्यक्ष  सतरजीत, महामंत्री दिव्य प्रकाश,
राममिलन प्रजापति, रामनिवास ,धर्मेंद्र सिंह, मनीष यादव , संजय ,राममिलन , महादेव, सुजीत राय, अरविंद ,श्यामबदन, रमेश ,जुबेर, जैनेन्द्र , अजय ,फुलकुवर लक्ष्मी सिंह ,सोनी वरुण ,पूजा राय सहित तमाम कर्मी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!