LIVE TVउत्तर प्रदेशदेशराज्यलेख

भुवनेश्वर में गूंजा देवरिया का नाम, कॉन्क्लेव में चमके विशाल व उत्कर्ष

भुवनेश्वर स्थित कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी में तीन दिवसीय राष्ट्रीय आयोजन

 

स्वाभिमान जागरण देवरिया 

भुवनेश्वर में गूंजा देवरिया का नाम, कॉन्क्लेव में चमके विशाल व उत्कर्ष

भुवनेश्वर स्थित कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी में तीन दिवसीय राष्ट्रीय आयोजन

नेतृत्व विकास, संवाद सत्र व सांस्कृतिक कार्यक्रम रहे मुख्य आकर्षण

उड़ीसा की राजधानी भुवनेश्वर में स्थित कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी (केआईआईटी विश्वविद्यालय) में आर्ट ऑफ गिविंग द्वारा 18 से 20 अप्रैल तक आयोजित नेशनल यूथ कॉन्क्लेव-2026 में देवरिया जिले के दो युवाओं ने अपनी प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई। इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय आयोजन में लार के सामाजिक कार्यकर्ता विवेकानंद यूथ अवार्ड से सम्मानित साहू विशाल कुमार गुप्ता व बनकटा मिश्र से नमस्कार फाउंडेशन के सचिव उत्कर्ष मिश्रा को चयनित किया गया था, जिन्होंने पूरे उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर देवरिया जिले का मान बढ़ाया।
तीन दिवसीय इस कॉन्क्लेव में देशभर से चयनित युवा समन्वयकों, स्वयंसेवकों व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया, जहां समाज में सकारात्मक परिवर्तन, नेतृत्व क्षमता, नवाचार और युवाओं की भूमिका जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर व्यापक चर्चा हुई। कार्यक्रम ने युवाओं को अपने विचार साझा करने, नए दृष्टिकोण अपनाने और राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत नेटवर्क स्थापित करने का अवसर प्रदान किया।
कॉन्क्लेव के दौरान नमस्कार फाउंडेशन द्वारा संचालित अंतरिक्ष जागरूकता कार्यक्रम विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। फाउंडेशन के सचिव उत्कर्ष मिश्रा एवं विवेकानंद यूथ अवार्ड विजेता साहू विशाल कुमार गुप्ता ने केआईआईटी विश्वविद्यालय के संस्थापक प्रोफेसर अच्युत सामन्त से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें इस अभियान की विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर उन्होंने चन्द्रयान-3 की सफलता की स्मृति में प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मान प्रकट किया, जिसे विशेष सराहना मिली। उत्कर्ष मिश्रा ने कहा कि हमारा उद्देश्य युवाओं को अंतरिक्ष विज्ञान व आधुनिक तकनीक के प्रति जागरूक करना है, ताकि वे भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार हो सकें। राष्ट्रीय मंच पर इस पहल को साझा करना हमारे लिए गौरव का विषय है। वहीं साहू विशाल कुमार गुप्ता ने कहा कि, नेशनल यूथ कॉन्क्लेव जैसे मंच युवाओं को सीखने, समझने व देशभर के प्रतिभाशाली युवाओं से जुड़ने का अवसर प्रदान करते हैं। यहां प्राप्त अनुभव हमें समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रेरित करेगा। कार्यक्रम में प्रख्यात शिक्षाविद एवं समाजसेवी प्रोफेसर अच्युत सामन्त का प्रेरणादायक संबोधन भी हुआ, जिसमें उन्होंने युवाओं को सेवा, शिक्षा व नेतृत्व के माध्यम से समाज में बदलाव लाने के लिए प्रेरित किया। इसके साथ ही नेतृत्व विकास कार्यशालाएं, संवाद सत्र, सांस्कृतिक कार्यक्रम व नेटवर्किंग गतिविधियां इस आयोजन के प्रमुख आकर्षण रही।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!