उत्तर प्रदेशफतेहपुर

सोते समय नाबालिग को भगा ले गया युवक, पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी

फतेहपुर खखरेरू   क्षेत्र के ग्राम दरियामऊ से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहाँ एक युवक पर घर में सो रही नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप लगा है। पीड़ित पिता ने थाने में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही की मांग की है दरियामऊ निवासी मोतीलाल प्रजापति ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि दिनांक 20 अप्रैल 2026 की रात को परिवार के सभी सदस्य खाना-पीना खाकर सो गए थे। उनकी 17 वर्षीय बेटी नेहा देवी भी उन्हीं के साथ सोई थी। रात करीब 1 बजे जब पिता मोतीलाल लघुशंका के लिए उठे, तो उन्होंने देखा कि बेटी नेहा बिस्तर पर नहीं है और घर का मुख्य दरवाजा खुला हुआ है बेटी के गायब होने की सूचना मिलते ही परिजनों में हड़कंप मच गया। पिता ने तत्काल दरियामऊ निवासी नीतीश रैदास (पुत्र विजय) के घर जाकर छानबीन की। पिता के अनुसार, जब उन्होंने वहां नीतीश के बारे में पूछा, तो उसके भाई भोला ने बताया कि वह कुछ देर पहले ही घर से कहीं चला गया है। परिजनों का आरोप है कि नीतीश ने ही उनकी बेटी को प्रेम जाल में फंसाकर और शादी का झांसा देकर अगवा किया है घटना की सूचना पाकर पीड़ित पिता थाने पहुंचे और आपबीती सुनाते हुए पुलिस से मुकदमा दर्ज करने की गुहार लगाई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और किशोरी व आरोपी की तलाश में जुटी है। इस घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!