उत्तर प्रदेशफतेहपुर

कंपोजिट विद्यालय में धूमधाम से मनाया गया वार्षिक उत्सव, सेवानिवृत्त शिक्षकों व मेधावी छात्रों का सम्मान

 

खखरेरू  फतेहपुर धाता विकासखंड के अंतर्गत कंपोजिट विद्यालय केशवरायपुर केवटमई में वार्षिक उत्सव का भव्य आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना से हुआ, जिसके बाद विद्यालय के बच्चों ने राष्ट्रीय गीत, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और लघु नाटकों के माध्यम से सभी का मन मोह लिया।

कार्यक्रम में ब्लॉक क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों से सेवानिवृत्त शिक्षकों के सम्मान में विशेष गीत प्रस्तुत किया गया, जिसने उपस्थित लोगों को भावुक कर दिया। समारोह के मुख्य अतिथि धाता ब्लॉक प्रमुख राज नारायण उर्फ राजू सिंह रहे। उन्होंने सेवानिवृत्त शिक्षकों एवं विकासखंड के मेधावी छात्रों को उपहार व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नहीं होता, बल्कि सेवा की एक पारी पूरी करने के बाद वह समाज सेवा के नए दायित्वों के साथ आगे बढ़ता है। वक्ताओं ने शिक्षक जीवन की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को अमूल्य बताया।

कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय के प्रधानाचार्य सतीश कुमार सिंह के नेतृत्व में किया गया। समारोह में विकासखंड के शिक्षक, जिले के अधिकारी, अभिभावक, पत्रकार तथा क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों के साथ बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!