उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

पानी की टंकी बनाने के विरोध में ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन ।

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता धानी बंग्ला महराजगंज।

आदर्श नगर पंचायत बृजमनगंज के स्वामी विवेकानंद नगर वार्ड में काली माता मंदिर व खलिहान की भूमि पर बन रहे पानी की टंकी का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। रविवार को दर्जनों ग्रामीणों ने नगर पंचायत द्वारा धार्मिक महत्व के भूमि व खलिहान के भूमि में पानी की टंकी बनाने के विरोध में चिन्हित भूमि पर पहुंच कर विरोध प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि प्रशासन दबाव में आकर सही निर्णय नहीं ले रहा है। जबकि पानी की टंकी के लिए प्रस्तावित भूमि गाटा संख्या 804 है । जबकि पानी की टंकी का बोर के लिए खोदा गया गड्ढा गाटा संख्या 805 है। जो कि वर्तमान में खलिहान के नाम पर दर्ज है।इस मामले की शिकायत की जांच करने एक दिन पूर्व शनिवार को उपजिलाधिकारी फरेंदा शैलेंद्र कुमार गौतम चिह्नित भूमि पर पहुंचे थे।

उन्होंने स्वामी विवेकानंद नगर वार्ड में शिकायतकर्ता व ग्रामीणों को बुलाकर मौके की भूमि का निरीक्षण किया। साथ ही लेखपाल से भूमि के संबंध में सत्यता जांच भी कराई। बावजूद इसके ग्रामीणों का कहना है कि दबाव में आकर प्रशासन द्वारा खलिहान की भूमि व काली माता मंदिर के पास ही पानी की टंकी बनाने की बात की जा रही है। जिसे कतई नहीं बनने दिया जाएगा। इस अवसर पर शनि यादव, उग्रसेन, शिव प्रसाद, उमेश,मालती, शारदा, गुड़िया, ममता , चंद्रावती, ज्ञान मति,सोना सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!