उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंजस्वास्थ्य

आरोग्य मेले के निरीक्षण में कमियां उजागर, जिलाधिकारी ने जताई नाराजगी।

 

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महाराजगंज।

 

महराजगंज जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं की वास्तविक स्थिति परखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने आयुष्मान आरोग्य मंदिर, कृत पीपरा में आयोजित आरोग्य मेले का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई कमियां मिलने पर उन्होंने गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को कड़े निर्देश दिए। निरीक्षण में पाया गया कि मेले में मात्र 27 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, जबकि 26 मरीजों को दवाएं वितरित की गई। इसके अलावा 14 अन्य मरीजों के परीक्षण की जानकारी दी गई। अपेक्षाकृत कम उपस्थिति और सीमित सेवाओं पर असंतोष जताते हुए डीएम ने आरोग्य मेले के व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए, ताकि अधिक से अधिक लोग इसका

लाभ उठा सकें। हालांकि दवा स्टॉक पर्याप्त मिलने पर उन्होंने संतोष व्यक्त किया। हेल्थ एटीएम

निष्क्रिय पाए जाने पर जिलाधिकारी ने इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए कड़ी फटकार लगाई और मुख्य चिकित्सा अधिकारी को तत्काल इसे चालू के कराने के निर्देश दिए। केंद्र परिसर में साफ-सफाई की खराब स्थिति और दीवारों पर सीलन देख उन्होंने तत्काल सुधार के निर्देश दिए। प्रसव कक्ष के बंद होने को भी गंभीर मुद्दा बताते हुए शीघ्र सेवाएं शुरू करने को कहा। टीकाकरण व्यवस्था की समीक्षा के दौरान उन्होंने ई-कवच और यू-विन पोर्टल पर शत-प्रतिशत सही डेटा फीडिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। डीएम ने स्पष्ट कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी और मरीजों के प्रति संवेदनशील व सम्मानजनक व्यवहार अनिवार्य है। निरीक्षण के दौरान सीएमओ डॉ. एन.एन. प्रसाद सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!