LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशदेवरियाब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

पांच माह से प्रधान का फर्जी मुहर हस्ताक्षर से सफाईकर्मी बगैर काम किए लेता है वेतन

पंचायत अधिकारी से की गयी शिकायत, धोखाधड़ी का केस दर्ज कराने की मांग

स्वाभिमान जागरण देवरिया। लार विकास खंड के नेमा में ग्राम प्रधान का फर्जी मुहर दसख्त के सहारे पांच माह से वेतन निकाल लेने का मामला प्रकास में आया है। ग्राम प्रधान ने लार के सहायक विकास अधिकारी पंचायत को एक शिकायती पत्र देकर सफाई कर्मी के विरुद्ध धोखाधड़ी का केस दर्ज कराने तथा आहरित सरकारी धन वापस कराने की मांग की गयी है।

गाँवो में भ्र्ष्टाचार और बगैर काम के वेतन लेने की बहुत सी घटनाएं लोगों के सामने आती रहती हैं। नया मामला लार विकास खंड के नेमा गाँव का है। ग्राम प्रधान रविंद्र सिंह ने ब्लाक मुख्यालय पहुंचकर एडीओ पंचायत को एक शिकायती पत्र दिया गया। आरोप है कि गाँव में तैनात सफाई कर्मी दीना नाथ यादव दिसंबर माह से ग्राम प्रधान का फर्जी मुहर हस्ताक्षर कर के बगैर काम किए वेतन निकाल ले रहा है।

इस संबंध में सफाईकर्मी संघ के अध्यक्ष उपेंद्र यादव से बात की गयी तो उन्होंने कहा कि मामला अधिकारियों के संज्ञान में है। फर्जी मुहर हस्ताक्षर कर वेतन निकाल लेना गलत काम है। संगठन कभी किसी को गलत कार्य करने के लिए प्रोत्साहित नहीं करता है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!