उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज
पर्यावरण संरक्षण को लेकर जिलाधिकारी नाराज।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महाराजगंज।
महराजगंज जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला वृक्षारोपण एवं गंगा समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें पर्यावरण संरक्षण और हरित विकास को लेकर व्यापक चर्चा हुई। बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा अधिक से अधिक पौधरोपण की तैयारियों की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, अस्पतालों, विद्यालयों, सड़कों के किनारे तथा गौ-सदनों की खाली भूमि पर उपयोगी और फलदार पौधों का रोपण किया जाए। उन्होंने कहा कि आम, कटहल, पीपल और जामुन जैसे पौधों को एक समान दूरी पर लगाकर क्षेत्र की पहचान विकसित की जाए। डीएम ने वन विभाग को जंगली पौधों के बजाय फलदार वृक्ष लगाने तथा पर्यटन स्थल दर्जनिया ताल मार्ग के सुंदरीकरण का निर्देश दिया।



