उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

श्रमिक दिवस व बुद्ध पूर्णिमा पर जिलाधिकारी ने कर्मचारियों का सम्मान।

 

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महाराजगंज।

 

महराजगंज कल बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी श्रमिक दिवस और बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर अम्बेडकर पार्क में जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा एवं नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष डॉ. पुष्पलता मंगल ने भगवान बुद्ध की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर को नमन किया। इसके बाद नगर पालिका सभागार में आयोजित कार्यक्रम में श्रमिक दिवस के उपलक्ष्य में कर्मचारियों को सम्मानित करते हुए पुरस्कार वितरित किए गए। कार्यक्रम में अध्यक्ष प्रतिनिधि निर्मेश मंगल सहित नगर पालिका और कर्मचारी उपस्थित रहे। इस दौरान सफाई मित्रों और अन्य कर्मचारियों के योगदान की सराहना की गई तथा उनके कार्यों को समाज के लिए महत्वपूर्ण बताया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे और सभी ने श्रमिक दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!