बोलेरो से बछ्ड़े बरामद, पशु तस्कर फरार
दो दिन पूर्व लार के इंस्पेक्टर से एक बदनाम हेडकान्सटेबिल की हुई थी शिकायत

बोलेरो से बछ्ड़े बरामद, पशु तस्कर फरार
लार। स्थानीय थाना क्षेत्र के खरवनिया पुल व चनुकी पुल के रास्ते बिहार को गो वंश की बड़े पैमाने पर तस्करी होती है। ग्रामीणों का कहना है कि खरवनिया चौकी के एक हेड कान्सटेबिल की भूमिका पशु तस्करो को संरक्षण देने में है। उसी के लोकेशन पर पशु लदे वाहन बिहार पार होते हैं। खरवनिया चौकी का क्षेत्र पूरब तरफ बिहार प्रांत तथा उत्तर तरफ भटपार रानी क्षेत्र से सटा है।
ग्रामीणों की शिकायत पर रात में लार ब्लाक के बनकटा अमेठिया गाँव जो भाटपार क्षेत्र में पड़ता है पुलिस ने वहां से एक बोलेरो में तीन बछ्ड़े बरामद किए। मौके से पशु तस्कर फरार हो गए।
इस संबंध में एडीशनल एसपी सुनील सिँह ने अपने प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि बीती रात्रि में करीब 10 बजे गांव वालों द्वारा थाना भाटपाररानी को सूचना दी गयी थी कि एक बोलेरो गाड़ी जिसका नंबर यूपी35एफ8588 है जिसमें गोवंश लदे हैं। गाड़ी की घेराबंदी गांववालों व थाना भाटपार पुलिस द्वारा किया गया तो बनकटा अमेठिया के पास गाड़ी में सवार 2 गो-तस्कर गाड़ी को छोड़कर फरार हो गये। मौके से बोलेरो गाड़ी व 3 गोवंश बरामद हुए। गाड़ी नंबर के आधार पर अभियुक्तों की तलाश हेतु टीमें लगी हुई हैं। शीघ्र ही अभियुक्तों की पहचान कर सख्त से सख्त कार्यवाही की जायेगी, विधिक कार्यवाही प्रचलित है।


