अच्छे कार्य के लिए एसपी ने दिया प्रशस्ति पत्र
मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला की मदद का ईनाम

स्वाभिमान जागरण देवरिया। महिला थाना प्रभारी सुश्री पूनम यादव को दिनांक 06.05.2026 को सूचना प्राप्त हुई कि थाना कोतवाली क्षेत्र के सिंधी मिल कॉलोनी में एक मानसिक रूप से अस्वस्थ युवती भटक रही है। सूचना पर महिला उप निरीक्षक सुश्री निशा कुमारी मय पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंचीं तथा युवती से जानकारी प्राप्त करने का प्रयास किया, किन्तु वह अपना नाम-पता बताने में असमर्थ थी। पुलिस द्वारा संवेदनशीलता का परिचय देते हुए युवती को उपचार हेतु मेडिकल कॉलेज देवरिया में भर्ती कराया गया तथा उसकी पहचान एवं परिजनों की तलाश की जा रही थी। दिनांक 09.05.2026 को थाना कोतवाली पर पहुंचे परिजनों द्वारा युवती की पहचान निधि जायसवाल निवासी पुराना बरहज थाना बरहज जनपद देवरिया के रूप में की गई। आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर युवती को सकुशल परिजनों के सुपुर्द किया गया। उक्त सराहनीय एवं मानवीय कार्य के लिए पुलिस अधीक्षक देवरिया अभिजीत आर. शंकर द्वारा आज दिनांक 12.05.2026 को महिला उप निरीक्षक सुश्री निशा कुमारी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।


