उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज
पुरंदरपुर पुलिस व राजस्व की संयुक्त टीम ने दो ट्रैक्टर व लोडर लिया कब्जे में।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता, पुरन्दरपुर, महराजगंज।
महाराजगंज जनपद के पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम झामट में पुरंदरपुर पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा चेकिंग के दौरान अवैध रूप से मिट्टी खनन करते हुए एक ट्रैक्टर मय मिट्टी लदी ट्रॉली व ट्रैक्टर मय लोडर को कब्जे में लिया गया। दोनों वाहनों को थाना स्थानीय पर लाकर आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए आवश्यक कार्रवाई हेतु खनन विभाग को रिपोर्ट प्रेषित की गई। इस दौरान अंकित अग्रवाल नायक तहसीलदार फरेंदा सूरज कुमार राजस्व लेखपाल फरेंदा व सब इंस्पेक्टर अजय यादव थाना पुरंदरपुर, सब इंस्पेक्टर देवेश प्रताप सिंह थाना पुरंदरपुर, कांस्टेबल सुरेंद्र कुमार, कांस्टेबल आदित्य यादव, फिरोज व शुभम पाल मौजूद रहे।



