LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशदेवरियाब्रेकिंग न्यूज़राज्य
असलहे के बल पर किशोरी का यौन शोषण करने का आरोप
शिकायत के बाद लार पुलिस तहकीकात में जुटी

स्वाभिमान जागरण देवरिया। जिले के बरियारपुर थाना क्षेत्र के यौन शोषण का मामला अभी ठंडा नहीं हुआ कि लार थाना क्षेत्र के एक गाँव की सत्रह वर्षीय किशोरी से असलहे के बल पर यौन शोषण का मामला प्रकाश में आया है।
किशोरी को डरा धमका कर यौन शोषण करने वाले “यादव जी” की पुलिस तलाश कर रही है। हालाँकि आरोपी अभी पुलिस की पकड़ में नहीं आया है।
पीड़िता के परिजन लार थाने पर अपनी शिकायत दे चुके हैं। घटना को लेकर भागलपुर और आसपास के क्षेत्र में लोगों का आरोपी के प्रति काफी गुस्सा है।
नोट : खबर अपडेट की जानी है



