चौधरी शिव सहाय सिंह इंटर कॉलेज जयरामपुर में निवर्तमान प्रधानाचार्य श्री बृजेंद्र सिंह जी का भव्य विदाई सम्मान समारोह और श्री धर्मेंद्र कुमार जी का नये प्रधानाचार्य बनने पर भव्य स्वागत

जयरामपुर, फतेहपुर। आज दिनांक 20 मई 2026 को चौधरी शिव सहाय सिंह इंटर कॉलेज जयरामपुर में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इसमें विद्यालय के निवर्तमान प्रधानाचार्य श्री बृजेंद्र सिंह जी को भावभीनी विदाई दी गई, वहीं नवनियुक्त प्रधानाचार्य श्री धर्मेंद्र कुमार जी का जोरदार स्वागत किया गया।
श्री बृजेंद्र सिंह जी ने 09 सितंबर 1988 को भूगोल प्रवक्ता के रूप में विद्यालय में कार्यभार संभाला था। 31 मार्च 2026 को 38 वर्षों की लंबी और समर्पित सेवा के बाद वे प्रधानाचार्य पद से सेवानिवृत्त हुए। इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने उन्हें अंगवस्त्रम, एक संविधान की पुस्तक, एक छाता और विद्यालय के नाम का मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत गीत से हुई। वर्तमान प्रधानाचार्य श्री धर्मेंद्र कुमार सहित समस्त शिक्षकों और कर्मचारियों ने श्री बृजेंद्र सिंह जी को माला पहनाकर स्वागत किया। छात्राओं द्वारा प्रस्तुत विदाई गीत ने सभी को भावुक कर दिया।
इसके बाद पूर्व प्रधानाचार्य श्री बृजेंद्र सिंह ने स्वयं नवनियुक्त प्रधानाचार्य श्री धर्मेंद्र कुमार को माला पहनाकर स्वागत किया और हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। तत्पश्चात समस्त शिक्षकों और कर्मचारियों ने भी उनका स्वागत किया और उन्हें बधाई दी।
अपने संबोधन में वर्तमान प्रधानाचार्य श्री धर्मेंद्र कुमार ने सभी शिक्षकों और कर्मचारियों से विद्यालय को और बेहतर बनाने में सहयोग की अपेक्षा की, जिस पर सभी ने पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।



