उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज
नाबालिग चालकों व मॉडिफाइड साइलेंसर वाले वाहनों पर यातायात पुलिस की शक्त ।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महाराजगंज।
महराजगंज यातायात नियमों के उल्लंघन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यातायात पुलिस ने शुक्रवार को सख्त कार्रवाई करते हुए नाबालिग चालकों द्वारा संचालित मिट्टी लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली तथा मॉडिफाइड साइलेंसर लगी बुलेटमोटरसाइकिल को सीज कर दिया। जांच के दौरान पाया गया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली नाबालिग चालक चला रहे थे, जिससे सड़क सुरक्षा को गंभीर खतरा था। वहीं तेज आवाज करने वाले मॉडिफाइड साइलेंसर वाली बुलेट पर भी कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान कुल 3 वाहनों को सीज करते हुए 86 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। पुलिस ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की जिससे सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।


