LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्य

भानू प्रताप सिंह ऊर्फ बबलू की पुलिस मुठभेड़ में मौत

अयोध्या में हुआ पुलिस से आमना -सामना

स्वाभिमान जागरण लखनऊ। बीती रात गोरखपुर के बेलघाट क्षेत्र के एक बदमाश को पुलिस ने अयोध्या में मार गिराया। यूपी एसटीएफ से हुई मुठभेड़ में हत्या, लूट, रंगदारी समेत गंभीर अपराधों के करीब 40 मुकदमे का आरोपी मारा गया। STF को सूचना मिली थी कि भानु प्रताप सिंह अपने एक साथी के साथ बाइक से अयोध्या क्षेत्र से गुजरने वाला है. सूचना के आधार पर टीम ने महाराजगंज थाना क्षेत्र के एमी घाट के पास घेराबंदी कर वाहन चेकिंग शुरू की. देर रात करीब 11 बजे संदिग्ध बाइक को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन आरोपियों ने रुकने के बजाय पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में भानू प्रताप सिंह गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे तत्काल मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. वहीं, उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार होने में सफल रहा. पुलिस उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है.भानु प्रताप सिंह मूल रूप से गोरखपुर जिले का रहने वाला था और पूर्वांचल के कई जिलों में उसका आतंक माना जाता था. उस पर दो लाख का ईनाम था।

गोरखपुर जिले के थाना बेलघाट इलाके के विधनापार गांव का रहने वाला भानू प्रताप सिंह उर्फ़ बबलू सिंह कुख्यात अपराधी था। अयोध्या के महाराजगंज थाना में क्षेत्र ऐमी घाट पुल के पास रात करीब 11 बजे एसटीएफ ने उसकी घेराबंदी की। वह एक मोटरसाइकिल से भागने की कोशिश कर रहा था। इस दौरान उसने एसटीएफ टीम पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया।  उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में अपराधी के खिलाफ लगभग 40 गंभीर मुकदमे दर्ज थे। वह लगातार फरार चल रहा था। उस पर आजमगढ़ पुलिस ने 1 लाख रुपए, अंबेडकरनगर पुलिस ने 50 हजार रुपए, गोरखपुर पुलिस ने 25 हजार रुपए और बस्ती पुलिस ने 15 हजार रुपए का इनाम रखा था।

 

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!