उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारियों का एएसपी ने लिया जायजा, केंद्रों का किया निरीक्षण।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महाराजगंज।

महराजगंज जनपद में आयोजित होने वाली पुलिस भर्ती परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से अपर पुलिस अधीक्षक ने बुधवार को विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने परीक्षा से संबंधित व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अपर पुलिस अधीक्षक ने जवाहर लाल नेहरू स्मारक पीजी कॉलेज, महामाया आईटी पॉलिटेक्निक तथा महराजगंज इंटरमीडिएट कॉलेज का भ्रमण कर तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान केंद्र व्यवस्थापकों से परीक्षा आयोजन की तैयारियों की जानकारी प्राप्त की गई। निरीक्षण अभ्यर्थियों के प्रवेश एवं निकास व्यवस्था, में सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, परीक्षा कक्षों की सुरक्षा, विद्युत आपूर्ति, पेयजल, शौचालय तथा बैठने की व्यवस्था का विशेष रूप से परीक्षण किया गया। केंद्र व्यवस्थापकों को शासन के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने तथा परीक्षा की गोपनीयता बनाए रखने के निर्देश दिए गए।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!