अपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

तस्करी कर काठमांडू लाई जा रही 500 ग्राम चांदी सोनौली सीमा पर धराई।

सीमा पर जांच में पकड़ा गया युवक, कस्टम विभाग को सौंपा गया।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महराजगंज।

भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी ने बुधवार को जांच के दौरान 500 ग्राम चांदी के दानों के साथ एक युवक को पकड़ा, पूछताछ में पता चला कि वह राजस्थान के जयपुर से चांदी खरीदकर नेपाल की राजधानी काठमांडू ले जा रहा था। बरामद चांदी और युवक को पकड़ कर कस्टम कार्यालय नौतनवा को सौंप दिया गया है।

एसएसबी द्वारा सीमा पर की जा रही रूटीन जांच के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर उसके सामान की तलाशी ली गई। तलाशी में एक पैकेट से 500 ग्राम चांदी के दाने बरामद हुए। जांच में युवक ने अपना पता जयपुर, राजस्थान का निवासी मुहम्मद इकबाल बताया और कहा कि वह चांदी लेकर काठमांडू जा रहा था। आवश्यक दस्तावेजों की अनुपस्थिति में एसएसबी ने चांदी को जब्त कर लिया।

एसएसबी सहायक कमांडेंट प्रिया यादव ने बताया कि सीमा पार कीमती धातुओं की आवाजाही को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। बरामद चांदी और पकड़े गए युवक को आवश्यक कार्यवाई हेतु कस्टम विभाग को सौंप दिया गया है जहां विस्तृत जांच की जा रही हैं।

भारत-नेपाल सीमा पर सोना, चांदी और विदेशी मुद्रा की तस्करी रोकने के लिए एसएसबी और कस्टम विभाग लगातार जांच अभियान चला रहे हैं। इसी सतर्कता के चलते यह कार्यवाई हुई है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!