LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशदेवरियाब्रेकिंग न्यूज़राज्य

ट्रक से शराब बरामद, दो लोग गिरफ्तार

 

थाना सलेमपुर पुलिस द्वारा एक ट्रक वाहन से 50 पेटी (432 लीटर) अवैध अंग्रेजी शराब के साथ 02 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक देविरया श्री अभिजीत आर. शंकर द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों तथा शराब तस्करी की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) श्री सुनील कुमार सिंह के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी सलेमपुर श्री मनोज कुमार के कुशल पर्यवेक्षण में थाना सलेमपुर पुलिस द्वारा थाना सलेमपुर पुलिस द्वारा दिनांक 12/13.06.2026 की रात्रि में संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग के दौरान थाना गेट के सामने से एक वाहन ट्रक नं0-UP 53CT 6887 से बिहार ले जायी जा रही 50 पेटी अवैध आफिसर्स च्वाइस अंग्रेजी शराब प्रत्येक पेटी में 48 पाउच कुल- 2400 पाउच (कुल मात्रा 432 लीटर) बरामद कर 02 अभियुक्तों नाम पता क्रमशः 1. अनुप चौहान पुत्र कोमल चौहान निवासी- नोनिया टोला पोस्ट-हरनाटार थाना- दरौली जिला- सिवान (बिहार) व 2.अरूण पासवान पुत्र साधू माँझी निवासी- नोनिया टोला पोस्ट-हरनाटार थाना- दरौली जिला- सिवान (बिहार) को गिरफ्तार किया गया, जिसके सम्बन्ध में थाना सलेमपुर पर मु0अ0सं0-185/2026 धारा-60(1) आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत करते हुए नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है।

*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण*
1.अनुप चौहान पुत्र कोमल चौहान निवासी- नोनिया टोला पोस्ट-हरनाटार थाना- दरौली जिला- सिवान (बिहार) उम्र करीब 20 वर्ष
2.अरूण पासवान पुत्र साधू माँझी निवासी- नोनिया टोला पोस्ट-हरनाटार थाना- दरौली जिला- सिवान (बिहार) उम्र करीब 19 वर्ष ।

*बरामदगी का विवरण*
1. 50 पेटी आफिसर्स च्वाइस अंग्रेजी शराब प्रत्येक पेटी में 48 पाउच कुल- 2400 पाउच (कुल-432 लीटर)

*बरामद शराब कुल अनुमानित कीमत करीब 3,12,000/- रुपया।*

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम*
1. प्रभारी थानाध्यक्ष उ0नि0 श्री दीप नरायण यादव थाना सलेमपुर जनपद देवरिया
2. उ0नि0 विवेक यादव यादव थाना सलेमपुर जनपद देवरिया
3. हे0का0 रामबहादुर सिंह यादव थाना सलेमपुर जनपद देवरिया
4. रि0का0 गोपाल कुशवाहा थाना सलेमपुर जनपद देवरिया ।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!