कैट परीक्षा में सफलता पर शशेन्द्र को मिली बधाई

आईआईएम बोधगया में एमबीए में हुआ प्रवेश
क्षेत्र के युवाओं के लिए बने प्रेरणास्रोत
स्वाभिमान जागरण मईल देवरिया
मईल। क्षेत्र के पिपरा बांध गांव निवासी शशेन्द्र प्रताप सिंह ने प्रतिष्ठित कैट परीक्षा उत्तीर्ण कर गांव और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि पर आईआईएम बोधगया में एमबीए पाठ्यक्रम में प्रवेश मिला है।
शशेन्द्र प्रताप सिंह पुत्र इन्द्रपाल सिंह, की सफलता से पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। उनकी इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर नरसिंह बहादुर सिंह, डॉ. केशव प्रसाद, नरेन्द्र सिंह, विनोद सिंह, कन्हैया तिवारी, राकेश सिंह, अनिल सिंह तथा संजय सिंह सहित अनेक गणमान्य लोगों ने प्रसन्नता जताते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
ग्रामीणों ने कहा कि शशेन्द्र की यह सफलता उनके कठिन परिश्रम, लगन और समर्पण का परिणाम है। उनकी उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा का काम करेगी। लोगों का मानना है कि ग्रामीण पृष्ठभूमि से निकलकर देश के शीर्ष प्रबंधन संस्थान में पहुंचना अन्य छात्रों को भी बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने के लिए प्रोत्साहित करेगा।



