उत्तर प्रदेशधर्मब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

पहले दिन धार चढ़ाकर शुरू हुई नगर की अधिष्ठात्री देवी माता काली की त्रिवार्षिक पूजा।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता धानी बंग्ला महराजगंज।

कस्बे बृजमनगंज की अधिष्ठात्री देवी मां काली की बहुप्रतीक्षित त्रिवार्षिक पूजा एवं धार्मिक महायज्ञ का शुभारंभ सोमवार को श्रद्धा और भक्ति के साथ हुआ। प्रथम दिन नगर की महिलाओं द्वारा परंपरागत रीति-रिवाजों के अनुसार मां काली, शीतला माता एवं डीउहार बाबा के स्थानों पर पवित्र धार चढ़ाकर पूजा-अर्चना की गई।

सुबह से ही नगर में धार्मिक वातावरण देखने को मिला। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ मंदिर परिसर एवं पूजा स्थलों पर उमड़ी रही। वैदिक ब्राह्मणों के मंत्रोच्चार के बीच मुख्य पूजन एवं धार्मिक अनुष्ठानों का विधिवत आरंभ हुआ। महिलाओं ने मां काली के जयकारों के साथ कलश एवं जल अर्पित कर नगर की सुख-समृद्धि, शांति और जनकल्याण की कामना की।

आयोजन समिति के अनुसार यह त्रिवार्षिक पूजा नगर की प्राचीन परंपरा का हिस्सा है, जिसमें पूरे क्षेत्र के श्रद्धालु बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं। तीन दिवसीय इस धार्मिक आयोजन में विभिन्न पूजन, हवन, भजन-कीर्तन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि आगामी दिनों में विशेष पूजन, महायज्ञ एवं पूर्णाहुति कार्यक्रम संपन्न होंगे। नगरवासियों में इस आयोजन को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है तथा श्रद्धालु बड़ी संख्या में कार्यक्रम में शामिल होकर मां काली का आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!