उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

नेपाल ले जा रहे शराब और सिगरेट के साथ दिल्ली निवासी व्यक्ति गिरफ्तार।

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महाराजगंज

नेपाल ले जाए जा रहे शराब और सिगरेट के साथ सोनौली पुलिस ने बुधवार की देर शाम दिल्ली के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से छह बोतल अंग्रेजी शराब तथा दो ट्राली बैग में रखे 38 पैकेट सिगरेट बरामद किया है।

सोनौली थाना क्षेत्र के थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार मिश्र के नेतृत्व में चौकी प्रभारी सोनौली उमाकांत सरोज के साथ पुलिस टीम गश्त कर रही थी। इसी दौरान सोनौली थाना क्षेत्र के फरेन्दी तिवारी-तिलहवा रोड स्थित बाउंड्रीवाल के पास संदिग्ध गतिविधि दिखाई देने पर एक व्यक्ति को टीम ने रोककर जांच की। तलाशी के दौरान

सोनौली कोतवाली में गिरफ्तार आरोपित के पास से छह बोतल अंग्रेजी शराब तथा दो ट्राली बैग में रखे 38 पैकेट सिगरेट बरामद हुए। पूछताछ में सामने आया कि वह सामान लेकर नेपाल ले जाने की तैयारी में था। गिरफ्तार आरोपित की पहचान यशपाल गावा (72 वर्ष) निवासी मोहल्ला ए 68 गणेश नगर, थाना तिलक नगर, नई दिल्ली के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है सोनौली थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि आरोपित के विरुद्ध उत्तर प्रदेश आबकारी अधिनियम की के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!