उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

32 लाख की लागत से बनेगी सड़क-नाली, हुआ शिलान्यास।

नगर पंचायत बृजमनगंज में लगातार मिल रही विकास को गति।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता धानी बंग्ला महराजगंज।

आदर्श नगर पंचायत बृजमनगंज को सुगम और स्वच्छ बनाने की दिशा में एक और कदम बढ़ाया गया है। बुधवार को नगर अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने वार्ड नंबर 2 और 3 में 32 लाख रुपये की लागत से बनने वाली सीसी रोड एवं नाली निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया।

शिलान्यास कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में नगर पंचायत क्षेत्र में विकास कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराए जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि वार्ड 2 और 3 में लंबे समय से सीसी रोड और नाली की मांग की जा रही थी। नए निर्माण से बरसात में जलभराव की समस्या दूर होगी और लोगों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी।

नगर अध्यक्ष ने निर्माण एजेंसी और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए और निर्धारित समय सीमा के अंदर कार्य पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि बृजमनगंज को आदर्श नगर पंचायत बनाने के लिए हर वार्ड में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है।

कार्यक्रम के दौरान सभासद झिनक विश्वकर्मा, बुद्धिराम, धर्मेंद्र चौरसिया, झीनक चौधरी, सनी रैना,नगर पंचायत कर्मचारी रमेश चौधरी, दीपक विश्वकर्मा सागर कन्नौजिया और बड़ी संख्या में वार्डवासी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!