ब्रेकिंग न्यूज़

सलेमपुर पुलिस ने अवैध शस्त्र सहित चोरी के उपकरण बरामद कर 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

स्वाभिमान जागरण, देवरिया

देवरिया। पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना सलेमपुर पुलिस ने मंगलवार 15 जुलाई 2026 को बड़ी सफलता हासिल की। पुलिस ने मटियरा बाग के पास से 2 अभियुक्तों को अवैध तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी का एम्प्लीफायर व साउण्ड मिक्सर भी बरामद किया है।

अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी सुनील कुमार सिंह व क्षेत्राधिकारी सलेमपुर गौरव सिंह के पर्यवेक्षण में उ0नि0 दीपनारायण के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई कर रही थी। पुलिस ने चेकिंग के दौरान कोटवा बसावन टोला थाना महुआडीह निवासी संदीप कुशवाहा पुत्र भरत कुशवाहा, उम्र 24 वर्ष और कोटवा थाना महुआडीह निवासी मंजेश भारती पुत्र कृष्णानन्द प्रसाद, उम्र 23 वर्ष को पकड़ा। संदीप कुशवाहा के कब्जे से 01 नाजायज तमंचा .315 बोर व 01 जिन्दा कारतूस .315 बोर तथा मंजेश भारती के कब्जे से 01 नाजायज तमंचा .315 बोर व 01 जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद हुआ। दोनों की निशानदेही पर झाड़ियों में छिपाकर रखा गया चोरी का 01 एम्प्लीफायर व 01 साउण्ड मिक्सर भी बरामद किया गया।

विधिक कार्रवाई

गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध थाना सलेमपुर में मु0अ0सं0-231/2026 धारा-317(2) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार अभियुक्त संदीप कुशवाहा के विरुद्ध थाना रामपुर कारखाना में धारा 379, 411, 380, 411, 457 भादवि तथा थाना महुआडीह में 3/25 आर्म्स एक्ट के मुकदमे पहले से दर्ज हैं। अभियुक्त मंजेश भारती का यह प्रथम आपराधिक मामला है। इस कार्रवाई में उ0नि0 दीपनारायण, का0 अजीत यादव, का0 चक्रधारी चौहान, का0 अखिलेश यादव व रि0का0 रजनीश यादव की टीम शामिल रही।

 

 

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!