LIVE TVउत्तर प्रदेशदेवरियाब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

29 जुलाई तक ग्राम प्रधानों से संबंधित लंबित जांच पूरी करें अधिकारी, अन्यथा रुकेगा जुलाई माह का वेतन

 

 

29 जुलाई तक ग्राम प्रधानों से संबंधित लंबित जांच पूरी करें अधिकारी, अन्यथा रुकेगा जुलाई माह का वेतन

*_देवरिया, 21 जुलाई।_*

जनपद में ग्राम प्रधानों के विरुद्ध लंबित जांचों के निस्तारण में लापरवाही पर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार जिन अधिकारियों ने निर्धारित समय तक जांच आख्या प्रस्तुत नहीं की, उनका माह जुलाई का वेतन जांच रिपोर्ट उपलब्ध होने तक बाधित कर दिया जाएगा।
जनपद में ग्राम प्रधानों के विरुद्ध कुल 65 जांचें लंबित हैं। इन मामलों के शीघ्र निस्तारण के लिए संबंधित जांच अधिकारियों को कई बार निर्देश दिए जा चुके हैं, लेकिन अब तक जांच पूरी नहीं हो सकी है।
जिलाधिकारी ने सभी नामित जांच अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे 29 जुलाई तक प्रत्येक मामले की जांच पूरी कर अपनी आख्या अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करें, अन्यथा निर्धारित समयसीमा का पालन न करने वाले अधिकारियों के जुलाई माह का वेतन जांच रिपोर्ट प्रस्तुत होने तक रोक दिया जाएगा। ग्राम प्रधानों की जांच के लिए पंचायती राज अधिनियम में प्राविधानित है कि कोई भी शिकायतकर्ता अपनी शिकायत शपथ पत्र के माध्यम से जिला मजिस्ट्रेट को प्रस्तुत करेगा साथ ही नोटरी के समक्ष सत्यापित शपथ- पत्र और साथ में शिकायत से संबंधित दस्तावेज जो उनके पास है, संलग्न कर प्रस्तुत करेगा। जिलाधिकारी द्वारा शपथ पत्र पृष्ठाकन के उपरांत जिला पंचायत राज अधिकारी के माध्यम से प्रारंभिक जांच कराई जाएगी, प्रारंम्भिक जांच के आधार प्रथम दृष्टया औपचारिक जाँच हेतु मामला बनने पर जिला मजिस्ट्रेट एक आदेश द्वारा जांच करने के लिए प्रारंभिक जांच करने वाले अधिकारी से भिन्न किसी जिला स्तरीय अधिकारी को नामित करेगा,नामित अधिकारियों की टीम के द्वारा शिकायतकर्ता और जिसके विरुद्ध शिकायत की गई है दोनों को नोटिस जारी कर तिथि नियत कर मौके पर जांच की जायेगी, जांच आख्या जिलाधिकारी को प्रस्तुत की जाएगी |
जिलाधिकारी ने ग्राम प्रधानों के जांच संबंधित लंबित शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण किए जाने का निर्देश देते हुए कहा है कि इससे पंचायत व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित होगी। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को समयसीमा का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए हैं तथा शिथिलता के लिए आगाह किया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!