LIVE TVउत्तर प्रदेशदेवरियाब्रेकिंग न्यूज़

अग्निवीर बनकर लौटे अमन तिवारी का भव्य स्वागत, तिरंगा लेकर निकला ई-रिक्शा जुलूस

अग्निवीर बनकर लौटे अमन तिवारी का भव्य स्वागत, तिरंगा लेकर निकला ई-रिक्शा जुलूस

स्वाभिमान जागरण देवरिया

लार (देवरिया)। ग्राम पंचायत दोगारी मिश्र के लाल *अमन तिवारी* के अग्निवीर बनकर ट्रेनिंग पूरी कर घर लौटने पर सोमवार को पूरे क्षेत्र में देशभक्ति का माहौल दिखा। ग्रामीणों ने फूल-माला और ढोल-नगाड़ों के साथ उनका जोरदार स्वागत किया।
अमन तिवारी, ई-रिक्शा चालक प्रशांत तिवारी उर्फ मुन्ना के दूसरे पुत्र हैं। ट्रेनिंग पूरी करने के बाद वह दादर एक्सप्रेस से लार रोड स्टेशन पहुंचे। स्टेशन पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि *अभय मिश्रा* के नेतृत्व में ग्रामवासियों और क्षेत्रवासियों ने “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के नारों के साथ अमन का स्वागत कर उनका हौसला बढ़ाया।
स्वागत का सबसे आकर्षक दृश्य गांधी मोड़ लार स्टैंड पर देखने को मिला। यहां 30 से अधिक ई-रिक्शा चालकों ने अपनी गाड़ियों पर तिरंगा लगाकर लार रोड से दोगारी मिश्र तक जुलूस निकाला। सभी चालकों ने अमन के सम्मान में अपने वाहनों से उन्हें घर तक पहुंचाया।
इस अवसर पर *पटनेज़ी के प्रधान प्रतिनिधि अखिलेश दुबे, पूर्व सूबेदार रमेश तिवारी, ज्ञान प्रकाश तिवारी, संजय तिवारी, राज तिवारी, कमलेश पाल धनगर, सदावृक्ष बास्फोर, सुरेश तिवारी* सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।
ग्रामीणों ने कहा कि अमन जैसे युवा देश की सेवा के लिए आगे आ रहे हैं, यह पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!