उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज
युवक का शव मिलने से सनसनी, शव को पुलिस ने भेजा पोस्टमार्टम।
खबर लिखे जाने तक नहीं हो सकी थी शिनाख्त।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता धानी बंग्ला महराजगंज।
बृजमनगंज फरेंदा मार्ग पर लेहड़ा मंदिर मोड़ के पास जंगल किनारे गुरुवार को एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में देखा गया, शव को देख मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही बृजमनगंज पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई में जुट गई।
पुलिस के काफी प्रयास के बाद भी शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा ने बताया कि मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की सभी बिंदुओं से गहन जांच की जा रही है।



