विकास कार्यों में तेजी और कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने के निर्देश।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महाराजगंज।
महराजगंज कलक्ट्रेट सभागार में गुरुवार को मंडल एवं जनपद स्तरीय अधिकारियों की उपस्थिति में प्रगति कार्यों और पुलिस अधीक्षक महराजगंज ने संयुक्त रूप से की। गोष्ठी में जिले में संचालित विकास परियोजनाओं, निर्माण
कानून-व्यवस्था की समीक्षा गोष्ठी आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मंडलायुक्त, पुलिस उपमहानिरीक्षक, जिलाधिकारी ने किया।
कार्यों की प्रगति तथा कानून-व्यवस्था की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई। अधिकारियों ने अपराध नियंत्रण, शांति व्यवस्था
बनाए रखने और अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों की अद्यतन स्थिति की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को परियोजनाओं को निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा कराने के निर्देश दिए गए। बैठक में आमजन की शिकायतों और जनसुनवाई से जुड़े मामलों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर विशेष जोर दिया गया।
अधिकारियों ने पुलिस और प्रशासनिक विभागों को आपसी समन्वय के साथ क्षेत्र में सतर्कता बनाए रखने तथा पारदर्शी पुलिसिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उच्चाधिकारियों ने शासन की मंशा के अनुरूप विकास कार्यों में तेजी, पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने पर बल दिया।



