महुआडीह: चोरी व अवैध शस्त्र रखने के आरोप में 2 गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद

महुआडीह: चोरी व अवैध शस्त्र रखने के आरोप में 2 गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद
स्वाभिमान जागरण देवरिया
देवरिया। जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना महुआडीह पुलिस ने चोरी के मामले में वांछित 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी का माल तथा 1 नाजायज चाकू बरामद किया है।
पुलिस अधीक्षक श्री अभिजीत आर. शंकर के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी श्री आनन्द कुमार पाण्डेय के कुशल निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नगर श्री संजय कुमार रेड्डी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक महुआडीह के नेतृत्व में गठित टीम ने दिनांक 23/24.07.2026 की रात्रि को हेतिमपुर के पास चेकिंग के दौरान दोनों अभियुक्तों को पकड़ा।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण:
1. असगर पुत्र आशिक अली, निवासी ग्राम अवरही, थाना महुआडीह, उम्र 24 वर्ष
2. मुसीर पुत्र इब्राहिम, निवासी ग्राम अवरही, थाना महुआडीह, उम्र 25 वर्ष
बरामदगी का विवरण:
1. बैट्री – 02 अदद
2. इन्वर्टर – 01 अदद
3. नाजायज चाकू – 01 अदद
विधिक कार्रवाई:
पूछताछ में अभियुक्तों ने उपरोक्त माल को चोरी करना स्वीकार किया। दोनों अभियुक्त थाना महुआडीह पर पूर्व से पंजीकृत मु0अ0सं0-176/2026 धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के वांछित थे।
बरामदगी के आधार पर अभियोग में *धारा 317(2) बीएनएस* – _चोरी के माल को बेईमानी से प्राप्त करना या रखना_ तथा *धारा 4/25 आयुध अधिनियम* – _बिना लाइसेंस धारदार हथियार रखना_ की बढ़ोत्तरी की गई।
गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उ0नि0 अजय कुमार तिवारी, हे0का0 राजेश चौरसिया, का0 रणजीत सिंह, का0 मनीष चौहान मुख्य रूप से मौजूद रहे।



