उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

खुरपका-मुंहपका उन्मूलन को लेकर टीकाकरण अभियान का शुभारम्भ।

 

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महाराजगंज।

 

महराजगंज राष्ट्रीय रोग नियंत्रण कार्यक्रम (एनएडीसीपी) के तहत पशुओं को खुरपका-मुंहपका (एफएमडी) रोग से बचाने के लिए जिले में आठवें चरण के निःशुल्क टीकाकरण अभियान का बुधवार को शुभारंभ किया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने विकास भवन परिसर से मोबाइल वेटरिनरी यूनिट एवं बहुउद्देशीय सचल वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने

बताया कि अभियान का उद्देश्य वर्ष 2030 तक भारत को एफएमडी मुक्त बनाना है। इसके तहत जिले के सभी गोवंशीय एवं महिषवंशीय पशुओं का घर-घर जाकर निःशुल्क टीकाकरण किया जाएगा। टीकाकृत पशुओं की पहचान के लिए ईयर टैग लगाए जाएंगे तथा उनका विवरण भारत पशुधन पशु चिकित्साधिकारी डॉ. एजाज अहमद सहित विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने बताया कि पोर्टल पर पशुओं एवं उनके समस्याओं को ऑनलाइन दर्ज किया जाएगा। उन्होंने पशुपालकों से अपील की कि चार माह से अधिक आयु के सभी पात्र पशुओं का अनिवार्य रूप से टीकाकरण कराएं। अभियान 8 सितंबर 2026 तक चलेगा। अधिक जानकारी के लिए पशुपालक अपने निकटतम राजकीय पशु चिकित्सालय या विभाग के हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!