उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

ट्रेलर से टकराकर बाइक सवार दो युवकों की मौत।

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महाराजगंज।

महराजगंज कोठीभार थाना क्षेत्र के बरवा द्वारिका में शुक्रवार की देर रात में तेज रफ्तार मोटरसाइकिल एवं ट्रेलर की टक्कर में दो युवकों की मौत, गांव में पसरा सन्नाटा पसर गया।
कोठीभार थानाक्षेत्र के रजवल मदरहा निवासी कृष्णा पासवान (25) पुत्र सत्यनारायण और शिवलाल (19) पुत्र गोविंद शुक्रवार की रात कुशीनगर जनपद के लक्ष्मीगंज अपने रिश्तेदारी से वापस लौट रहे थे कि बरवा द्वारिका के पास लगभग दस बजे उनकी मोटरसाइकिल की टक्कर ट्रेलर से हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कृष्णा की मौके पर ही मृत्यु हो गई। जबकि शिवलाल को गंभीर अवस्था में पुलिस और ग्रामीणों की मदद से सीएचसी सिसवा पहुंचाया गया।
जहा से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। रास्ते में ही उसकी भी मौत हो गई। उक्त प्रकरण में थानाध्यक्ष अखिलेश वर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, रिपोर्ट आने और प्रार्थना पत्र मिलने पर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!