LIVE TVअपराधदेवरियाब्रेकिंग न्यूज़

लार में अज्ञात ट्रक की टक्कर से युवक की मौत, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

स्वाभिमान जागरण संवाददाता, लार (देवरिया)।

देवरिया जनपद के थाना लार क्षेत्र में अज्ञात ट्रक की टक्कर से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अज्ञात ट्रक चालक की तलाश में जुटी है।

पुलिस के अनुसार, 25/26 जुलाई 2026 की रात लगभग 12:00 बजे पीआरवी के माध्यम से सूचना मिली कि कस्बा लार स्थित लक्खू मोड़ के पास एक व्यक्ति को अज्ञात ट्रक ने टक्कर मार दी है। सूचना मिलते ही थाना लार पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची।

मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि युवक गंभीर रूप से घायल अवस्था में सड़क पर पड़ा था, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक की पहचान रमेश सोनकर पुत्र नरेश सोनकर, निवासी थाना गोला, जनपद गोरखपुर के रूप में हुई।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही अज्ञात ट्रक चालक के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर दुर्घटना की जांच की जा रही है।

थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जाएगी तथा फरार ट्रक चालक की शीघ्र गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!