देवरियाब्रेकिंग न्यूज़

धार्मिक जुलूसों में पूरी तरह शासनादेश का करना होगा पालन-एसडीएम 

आयोजनों में अपराधियों की खैर नहीं-सीओ 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता देवरिया

देवरिया। आगामी त्योहारों के मद्देनजर पुलिस चौकी में हुई पीस कमेटी की बैठक में उपजिलाधिकारी क्षितिज द्विवेदी ने कहा कि आगामी होने वाले धार्मिक त्योहारों में शासन की गाइडलाइन का पालन करना अति अनिवार्य होगा। उन्होंने कहा कि इसका उल्लंघन करने वालों को कानून के प्रावधानों का सामना करने के लिए तैयार रहना पड़ेगा। इस अवसर पर पुलिस क्षेत्राधिकारी गौरव सिंह ने कहा कि धार्मिक आयोजनों में अपराधियों की खैर नहीं। कोतवाल विनोद सिंह ने इस अवसर पर हिंदू और मुसलमान दोनों संप्रदाय के लोगों को एक दूसरे को फूलों की माला पहनवा कर एक नई और सुखद परंपरा की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि किसी भी धर्म के धार्मिक आयोजन समाज में सुख शांति और भाईचारा बढ़ाने के लिए होते हैं। ऐसे आयोजनों में हमें इसका ध्यान देना चाहिए कि किसी की भी धार्मिक भावना आहत ना हो। इस अवसर पर दोनों समुदायों के प्रमुख लोगों ने एक दूसरे को माला पहनकर भाईचारे का संदेश दिया। यहां के प्रसिद्ध दीर्घेश्वरनाथ मंदिर के महंथ जगन्नाथ दास जी स्मरण दिलाया कि पिछले वर्ष कुछ अराजक तत्वों ने आपसी भाईचारा तोड़ने के लिए मंदिर में आपत्तिजनक गतिविधियों को अंजाम दिया था जिसे यहां के लोगों की सूझ-बूझ और पुलिस की तत्परता से असफल कर दिया गया था। बैठक में सभी समुदायों के सैकड़ों लोगों ने भाग लिया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!