LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशदेवरियाब्रेकिंग न्यूज़राज्य

पॉक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद

बनकटा मार्केट के पास एएचटीयू पुलिस की कार्रवाई, आरोपी को भेजा गया जेल

स्वाभिमान जागरण, देवरिया

देवरिया। जनपद की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के एक मामले में फरार चल रहे वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर पीड़िता को सकुशल बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया, जबकि पीड़िता को चिकित्सकीय परीक्षण एवं अग्रिम विधिक कार्रवाई के लिए भेजा गया है।

पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आनन्द कुमार पाण्डेय के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अभियान के तहत 28 जुलाई 2026 को मुखबिर की सूचना पर एएचटीयू पुलिस टीम ने बनकटा मार्केट के पास दबिश दी। कार्रवाई के दौरान थाना बनकटा में दर्ज मु0अ0सं0 227/2024 में वांछित अभियुक्त प्रिन्स कुमार खरवार पुत्र सिन्धू प्रसाद, निवासी थाना बनकटा, उम्र लगभग 21 वर्ष, को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस के अनुसार अभियुक्त के विरुद्ध धारा 137(2), 87, 64(1) बीएनएस तथा 5J(II), 5L/6 पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी के समय पीड़िता को भी सकुशल बरामद कर लिया गया।

इस अभियान में उपनिरीक्षक गोविन्द सिंह, कांस्टेबल आकाश सिंह कुशवाहा, कांस्टेबल राहुल कुमार तथा महिला कांस्टेबल शमसुन अंसारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पुलिस ने बताया कि मामले में नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!