LIVE TVउत्तर प्रदेशदेवरियाब्रेकिंग न्यूज़राज्य

मेडिकल एसेसमेंट कैम्प का किया गया आयोजन

स्वाभिमान जागरण देवरिया 30 जुलाई।

राज्य परियोजना कार्यालय लखनऊ के निर्देश के क्रम में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ0 राम जियावन मौर्य के निर्देशन में ज्ञानेन्द्र सिंह जिला समन्वयक, समेकित शिक्षा द्वारा दिव्यांग बच्चों को दिव्यांगता प्रमाण पत्र निर्गत करने हेतु मुख्य चिकित्सा अधिकारी देवरिया के सहयोग से निर्गत करने हेतु बी0आर0सी0 औरा-चौरी बैतालपुर में मेडिकल एसेसमेंट कैम्प का आयोजन किया गया। जिसमें डॉ राजेन्द्र प्रसाद यादव , अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 केशव प्रसाद ऑर्थोपेडिक सर्जन, डॉ पंकज कुमार नेत्र सर्जन, डॉ तैय्यब अली ,बाल रोग विशेषज्ञ, ओप्रकाश कुमार एवं मेडिकल बोर्ड के सहायक टीम द्वारा कैंप में कुल 53 दिव्यांग बच्चों के परीक्षणोपरान्त, जिसमें दृष्टिबाधा के 02, अस्थि दिव्यांगता के 05 एवं सी0पी0 के 06 बच्चों का दिव्यांगता प्रमाण पत्र निर्गत किया गया।
मेडिकल एसेसमेंट कैंप में खंड शिक्षा अधिकारी बैतालपुर जयराम पाल की उपस्थिति में स्पेशल एजुकेटर मनोज कुमार श्रीवास्तव, रीना सिंह, राजेश कुमार, विनोद कुमार गौतम एवं बी0 आर0 सी0 के ब्लाक एम0आई0एस0 इन्चार्ज विजय कुमार के द्वारा विशेष योगदान दिया गया। 31 जुलाई 2026, को बीआरसी गौरी बाजार एवं 05 अगस्त 2026 को बीआरसी रुद्रपुर कैम्प का आयोजन किया जाएगा । जिसमें दिव्यांगता का प्रमाण पत्र बनवाने हेतु दिव्यांग बच्चों को अपने साथ आधार कार्ड दो फोटो फोटोग्राफ्स एवं स्वालंबन पोर्टल पर ऑनलाइन करते हुए उसकी रसीद की छाया प्रति साथ में लाना अनिवार्य होगा।
निर्धारित कार्ययोजना के अनुसार जनपद में कुल 17 कैंपों का आयोजन माह 30 जुलाई 2026 से माह 09 सितम्बर, 2026 के मध्य आयोजन किया जाएगा ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!